रामनगर शहर के लिए नया यातायात प्लान लागू, पढ़ें बड़ी खबर

रामनगर शहर में बढ़ते यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने एक नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है, जो प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस योजना के तहत विभिन्न दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए निर्धारित रूट तय किए गए हैं। ढिकुली-अल्मोड़ा से आने वाला ट्रैफिक लखनपुर चुंगी से बाएं मुड़कर बैराज, ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए भवानीगंज तिराहा के रास्ते अपने गंतव्य तक जाएगा। काशीपुर से ढिकुली/अल्मोड़ा की ओर जाने वाला ट्रैफिक भवानीगंज, कॉर्बेट किंगडम, लखनपुर होते हुए आगे बढ़ेगा, जबकि काशीपुर से हल्द्वानी/नैनीताल जाने वाला ट्रैफिक भवानीगंज से लखनपुर, फिर दाहिने मुड़कर बैराज के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जाएगा। हल्द्वानी से रामनगर/ढिकुली की ओर जाने वाला ट्रैफिक नया पुल, कॉर्बेट किंगडम से बाएं मुड़कर अपने गंतव्य तक पहुंचेगा। इसके अतिरिक्त, शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक आम डंडा से शिवलालपुर चुंगी तक सभी भारी वाहनों के लिए नो एंट्री लागू रहेगी। सप्ताहांत या अत्यधिक ट्रैफिक दबाव की स्थिति में यह प्लान पूरे दिन लागू हो सकता है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत, यदि यातायात का भार अधिक हो, तो काशीपुर से ढिकुली, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, नैनीताल की ओर जाने वाला ट्रैफिक शिवलालपुर चुंगी से बाएं मुड़कर कोटद्वार रोड होते हुए लखनपुर की ओर जाएगा, और इस दौरान शिवलालपुर चुंगी से लखनपुर तक सड़क को वन-वे घोषित किया जाएगा। प्रशासन ने नागरिकों से इस नए ट्रैफिक प्लान का पालन करने और शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग करने की अपील की है।

[zombify_post]

Comments

comments

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top